फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposing the deduction being done in the name of golden card

गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही कटौती का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Opposing the deduction being done in the name of golden card
हल्द्वानी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान नारेबाजी करते राजकीय पेंशनर्स संघ?
हल्द्वानी। राजकीय पेंशनर्स संघर्ष समिति की शनिवार को बुद्ध पार्क में बैठक हुई। इसमें गोल्डन कार्ड के नाम पर की जा रही जबरन कटौती का विरोध किया गया। साथ ही पूर्व की भांति इसे लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे केडी परगाई ने कहा कि 2021 से पूर्व पेंशनरों को चिकित्सा पूर्ति व्यवस्था के तहत चिकित्सा का पैसा मिल जाता था लेकिन सरकार ने बिना पूछे गोल्डन कार्ड के नाम पर 1000 रुपये की कटौती शुरू कर दी है। कहा कि सरकार को दोनों विकल्प चुनने का अधिकार पेंशनर्स को देना चाहिए। कहा कि सरकार जल्द इस पर फैसला नहीं लेती है तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। तय किया गया कि पेंशनर्स 11 दिसंबर को बुद्ध पार्क में सुबह 10 बजे से दो बजे तक धरना देंगे। इस दौरान डीडी जोशी, एनबी बुधानी, एमएम लोहनी, यतीश पंत, पान सिंह, वीर सिंह बिष्ट, बीडी शर्मा, जलील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मी आगामी दिनों में आंदोलन शुरू कर सकते हैं। इस संबंध में रामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में उपनल कर्मचारी समिति के सदस्यों की बैठक हुई। समिति अध्यक्ष पीएस बोरा का कहना है कि छह को कैबिनेट को बैठक होगी, जिसमें कर्मचारियों को लेकर क्या फैसला होता है? उसे देखा जाएगा। अगर सकारात्मक पहल नहीं होती है तो कर्मचारी सात और आठ को कार्य बहिष्कार करने जैसा फैसला कर सकते हैं। इसके अलावा नौ से हड़ताल पर भी जा सकते हैं। बैठक में संरक्षक संजय पांडे, मोहन रावत, मनीष तिवारी, उमा डांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपी मजदूर संघ का धरना प्रदर्शन जारी
हल्द्वानी। नौकरी से निकाले गए एचपी कंपनी के श्रमिकों का धरना-प्रदर्शन 95 वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को उन्होंने बुद्ध पार्क में रोजगार जागरण संध्या का आयोजन किया।

राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल, उपाध्यक्ष भुवन जोशी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एनडी तिवारी, पार्षद रवि वाल्मीकि, विशाल भोजक, शैलेंद्र दानू, हेमंत साहू ने उन्हें समर्थन दिया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विनीत कपिल, गंगा सिंह, भवान सिंह, धीरेंद्र मेहरा, कमल उपाध्याय, विनोद सुयाल, प्रीति, पूजा, रेखा, मनोज पंतोला आदि मौजूद थे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed