फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opium Being Sent to Canada from Kichha Courier Center; Intercepted at Delhi Airport

Nainital News: किच्छा के कुरियर सेंटर से कनाडा भेजी जा रही थी अफीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा पानी

Sat, 25 Apr 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 25 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Opium Being Sent to Canada from Kichha Courier Center; Intercepted at Delhi Airport
किच्छा। किच्छा के एक कुरियर सर्विस सेंटर से कनाडा अफीम भेजी जा रही थी। युवती ने कुरियर करवाया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पार्सल में प्लास्टिक के चार स्टूल में करीब 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को एनसीबी किच्छा पहुंची और कुरियर संचालक से पूछताछ की। साथ ही पार्सल बुक कराने वाली एक युवती से भी कई घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले किच्छा से एक पार्सल कनाडा के लिए बुक किया गया था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम जांच के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि पार्सल में रखे चार छोटे प्लास्टिक स्टूल के पायों के अंदर अफीम छिपाई गई। कस्टम विभाग ने मामला उत्तराखंड एनसीबी को सौंप दिया। एनसीबी की टीम किच्छा स्थित कोरियर सेंटर पहुंच संचालक से पूछताछ शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने व पूछताछ के दौरान पता चला कि एक सप्ताह पहले एक युवक और युवती ने चार छोटे प्लास्टिक के स्टूल एक पार्सल में रखकर कुरियर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीबी की टीम ने पार्सल करने वाली युवती को सूचना दी कि आपका पार्सल वापस आ गया। जानकारी मिलते ही युवती पार्सल लेने कुरियर सेंटर पहुंच गई। इसके बाद एनसीबी की टीम ने स्थानीय पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ उससे कई घंटे तक पूछताछ की। नारकोटिक्स की टीम अपने गोपनीय मिशन के लिए किच्छा आई थी। स्थानीय पुलिस की मदद से पूछताछ जारी रही। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले की स्थानीय स्तर पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed