{"_id":"69124c0a796a009d0c0eba15","slug":"open-way-for-construction-of-filter-plant-in-haldwani-haldwani-news-c-337-1-hld1039-127138-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हल्द्वानी में फिल्टर प्लांट बनाने की खुली राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हल्द्वानी में फिल्टर प्लांट बनाने की खुली राह
Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक की सफाई करते जल संस्थान कर्मी। स्रोत: संस्थान
हल्द्वानी।
शहर में 154.43 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित 26 एमएलडी, 12.50 एमएलडी व 7.50 एमएलडी के तीन फिल्टर प्लांट के बनने की राह खुल गई है। सोमवार को पेयजल निगम के एमडी की अध्यक्षता में देहरादून में हुई टेंडर कमेटी की बैठक में फाइनेंशियल बिड पर सहमति दे दी है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से तीन लाख की आबादी को पेयजलापूर्ति बेहतर तरीके से हो सकेगी।
पेयजल निगम की ओर से इसकी टेंडर प्रक्रिया पिछले साल शुरू कर दी थी लेकिन चौथी बार में निर्माण के लिए कंपनी का चयन हो पाया। बताया जा रहा है कि फाइनेंशियल बिड पर कमेटी ने जांच के बाद सहमति जता दी है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के चयन के मद्देनजर शासन की ओर से स्वीकृति मिलना बाकी है। इसमें सप्ताह भर का समय लग सकता है। बैठक में मुख्य अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता स्तर के अफसर मौजूद रहे।
रजत जयंती पर 25 ओवरहेड टैंकों की कराई सफाई
हल्द्वानी। शहर में ट्यूबवेलों के साथ बने 55 टैंकों से रोजाना दो लाख से अधिक की आबादी को पेयजलापूर्ति की जाती है। इनमें 39 ओवरहेड समेत भूमिगत व ग्राउंड टैंक शामिल हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि साल में दो बार टैंकों की सफाई नियमित रूप से कराई जाती है। शासन स्तर से निर्देश मिलने पर रजत जयंती के मौके पर एक बार और सफाई कराई गई है। अब तक पीलीकोठी, जज फार्म, आवास विकास, ट्रांसपोर्टनगर देवलचौड़, राजपुरा, आजादनगर, सुभाषनगर, आवास विकास, छड़ायल नयाबाद, कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा, आंवलाकोट समेत 25 ओवरहेड टैंकों की सफाई की जा चुकी है। शेष में भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन := ओवरहेड टैंक की सफाई करते जल संस्थान कर्मी। स्रोत: संस्थान