{"_id":"671fc78a40c97ed1f00e94cc","slug":"open-portal-for-main-and-back-exams-nainital-news-c-238-1-ntl1003-109334-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मुख्य और बैक परीक्षा के लिए एक तक खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मुख्य और बैक परीक्षा के लिए एक तक खुला पोर्टल
Mon, 28 Oct 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के स्नातक ओल्ड कोर्स तृतीय व पंचम (मुख्य, एक्स व बैक) तथा स्नातक ओल्ड कोर्स प्रथम सेमेस्टर बैक व एनईपी पंचम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा, एनईपी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के मुख्य व बैक परीक्षा के लिए एक नवंबर तक पोर्टल खोला गया है। कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि इसके अलावा स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर मुख्य बैक व एक्स स्टूडेंट, व्यवसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर के मुख्य एवं बैक व एक्स स्टूडेंट के लिए परीक्षा आवेदनपत्र एवं शुल्क विवि में एक नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन