फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Open pole of disaster management, SSP and administrative officers stuck in jam

Nainital News: आपदा प्रबंधन की खुली पोल, जाम में फंस गए एसएसपी और प्रशासनिक अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Open pole of disaster management, SSP and administrative officers stuck in jam
हल्द्वानी। हल्द्वानी में भारी बारिश आने के कारण प्रशासन के आपदा प्रबंधन की पोल खुल गई। सवाल उठ रहे हैं कि जब प्रशासन हल्द्वानी शहर में ही व्यवस्था को नहीं सुधार पाया तो पर्वतीय क्षेत्रों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण नैनीताल रोड पर तीन घंटे जाम लग गया। शहर के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त सहित आला अधिकारी तीन घंटे जाम में फंसे रहे। उधर, बारिश के कारण लाइट चली गई और गौला का जलस्तर बढ़ने लगा। गौला बैराज के कर्मचारियों ने गेट खोलने के लिए जेनरेटर स्टार्ट करना चाहा तो वह भी नहीं चला। इस कारण गेट के ऊपर से पानी बहने लगा। यह देख कर्मचारी घबरा उठे। काफी जद्दोजहद के बाद जेनरेटर स्टार्ट हुआ और बैराज के गेट खोले जा सके।
विज्ञापन

देर शाम काठगोदाम से लगते हुए पर्वतीय क्षेत्रों और हल्द्वानी में हुई भारी बारिश से नगर निगम के सभी नाले, सिंचाई विभाग की नहरे ओवरफ्लो हो गईं। वॉकवे मॉल के पास का नाले से इतना अधिक पानी आ गया कि दोपहिया वाहन बहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों ओर जाम लग गया। एसएसपी पंकज भट्ट, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित आला अधिकारी तीन घंटा जाम में फंसे रहे।
सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारियों को कलसिया पुल तक पहुंचने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया तो नैनीताल और अन्य पर्वतीय क्षेत्र अगर हालात बिगड़ गए तो ये मौके पर कैसे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed