फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Only seven residences available for 36 doctors at BD Pande Hospital

Nainital News: 36 डॉक्टरों के लिए बीडी पांडे अस्पताल में महज सात आवास

Wed, 21 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Only seven residences available for 36 doctors at BD Pande Hospital
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के मुकाबले आवासीय सुविधाएं बेहद सीमित हैं। अस्पताल में 36 डॉक्टर तैनात हैं लेकिन उनके रहने के लिए महज सात सरकारी आवास उपलब्ध हैं। ऐसे में दूसरे शहरों से नैनीताल आने वाले चिकित्सकों को रहने के लिए किराये पर कमरे तलाशने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उपलब्ध सात आवास फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, डेंटिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिक को आवंटित किए गए हैं। वहीं, अन्य चिकित्सकों को किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है। हालांकि कुछ डॉक्टरों के घर नैनीताल में ही हैं लेकिन दूसरे स्थानों से आकर यहां सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के सामने समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

--
पर्यटन नगरी में कमरा तलाशना चुनौती
शहर में पर्यटन गतिविधियों के चलते किराये के आवासों की उपलब्धता और किराया भी चिकित्सकों के लिए चुनौती बन सकता है। ऐसे में अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के लिए पर्याप्त आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ट्रांजिट हॉस्टल बनने पर मिलेंगे आठ आवास
अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य पूरा होने के बाद चिकित्सकों के लिए आठ और आवास उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई डॉक्टरों के घर शहर में ही हैं लेकिन अन्य चिकित्सकों को किराये पर कमरा तलाशने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आवास की इस समस्या से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed