{"_id":"5dc9bf308ebc3e5b28216cd0","slug":"one-way-14-will-be-applicable-in-haldwani-haldwani-news-hld363659664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में वन-वे 14 से लागू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में वन-वे 14 से लागू होगा
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
हल्द्वानी। जिला पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग ने शहर के एक रोड से भारी वाहनों की संख्या कम करने के मामले में मंथन किया। इसके साथ ही कुछ मार्गों पर वन वे को 14 नवंबर से लागू करने का निर्णय लिया।
शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के कार्यालय में सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल और एआरटीओ के साथ काफी देर तक बैठक हुई। बैठक में सीपीयू और ट्रैफिक निरीक्षक भी मौजूद थे।
शहर के मार्गों पर चर्चा के बाद अधिकारियों ने तय किया कि रामनगर जाने वाली रोडवेज बसें डिग्री कालेज के समीप से कालाढूंगी रोड की तरफ निकाली जाएगी। ये बसें लालडाठ, हाईडिल गेट, तिकोनिया होते हुए वापस आएंगी। इस व्यवस्था से एक रोड पर बड़े वाहनों का दबाव कम होगा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयोग के तौर पर कुलयालपुरा से नवाबी रोड, महारानी होटल से सरस्वती रेस्टोरेंट, कुलयाल पुरा से डिग्री कालेज तिराहा, पानी टंकी से मुखानी चौराहा रोड को 14 नवंबर से वन वे कर दिया जाएगा। यदि इस व्यवस्था से सुधार हुआ तो स्थायी व्यवस्था लागू की जाएगी।