{"_id":"64ea5f9624df77f9ab046024","slug":"one-third-of-the-need-for-eye-transplant-is-being-done-every-year-dr-titial-haldwani-news-c-8-1-hld1006-216684-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वर्ष हो रहे जरूरत के एक तिहाई आई ट्रांसप्लांट : डॉ तितियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वर्ष हो रहे जरूरत के एक तिहाई आई ट्रांसप्लांट : डॉ तितियाल
विज्ञापन
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत आयोजित सेमिनार मे
हल्द्वानी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (नई दिल्ली) के डाॅ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थाल्मिक साइंसेज के चीफ और प्रोफेसर डाॅ. जीवन सिंह तितियाल ने कहा कि हर वर्ष एक लाख आई ट्रांसप्लांट होने चाहिए लेकिन नेत्रदान कम होने से केवल 30 हजार आई ट्रांसप्लांट हो पाते हैं। पूरे देश में पांच सौ आई बैंक हैं पर केवल दस आई बैंक ऐसे हैं जहां पर एक हजार तक आई ट्रांसप्लांट हो रहे हैं। ऐसे में नेत्रदान के लिए प्रेरित करने के लिए और काम करने की हम सब की जिम्मेदारी है।
यह बात डॉ. तितियाल ने मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर में आयोजित में नेत्रदान पखवाड़ा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आई ट्रांसप्लांट को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए गए। अब पूरी आंख निकालने की जगह कार्निया निकालने की विधि का इस्तेमाल किया गया। अब तकनीशियन भी आंखों को निकाल सकता है जबकि पहले डॉक्टर के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता थी। उन्होंने मेडिकल काॅलेज, हल्द्वानी में आई बैंक शुरू होने समेत अन्य चिकित्सीय कार्य होने पर बधाई दी। इससे पूर्व डॉ. अरुण जोशी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिन परिवारों से आई डोनेशन हुआ था, उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. जीएस तितियाल, डॉ. आरजी नाैटियाल, डॉ. उमेश, डॉ. केसी पांडे समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
मायावती आश्रम आ सकते प्रधानमंत्री मोदी
हल्द्वानी। डॉ तितियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई थी तो उन्होंने धारचूला में रहने का जिक्र किया था। उन्होंने मायावती आश्रम के बारे में भी पूछा था। संभव है कि वह अगले वर्ष वह मायावती आश्रम पहुंचें।