फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One person dies every fifth day in wildlife attack

Nainital News: वन्यजीवों के हमले में हर पांचवें दिन एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
One person dies every fifth day in wildlife attack
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। कुमाऊं में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुमाऊं मंडल में 35 दिनों में बाघ, तेंदुओं के हमलों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनके अलावा कई लोग घायल हो चुके है।
विज्ञापन

पिछले साल सर्दियों के समय ही रामनगर की फतेहपुर रेंज में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आयी थीं। इनमें कई लोगों की मौत हुई थी। इस साल भी वन्यजीवों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुमाऊं की बात करें तो 35 दिन में बाघ, तेंदुओं के हमले में कई लोग जान गवां चुके हैं। इसमें कार्बेट पार्क समेत कुमाऊं के विभिन्न हिस्सों में घटना हुई है।
विज्ञापन


अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश
हल्द्वानी। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन्न पात्रो का कहना है कि अभी तक देखा गया है कि पहाड़ में सर्दियों के समय तेंदुओं के हमलों की घटना बढ़ती है, पर अब बाघ के हमले बढ़ने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से अध्ययन कराने पर भी विचार किया जा रहा है, जिससे घटनाओं के कारणों का सही कारणों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा वन कर्मियों को संवेदनशील जगहों पर और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


हादसे-दर-हादसे
- 18 अक्तूबर को कार्बेट पार्क के कालागढ़ रेंज के अंतर्गत सैंडिल बांध के पास गश्त कर रहे बीट वाचर पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिसमें बीट वॉचर की मौत हो गई थी।

- 30 अक्तूबर को पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मासूम को मार डाला।

- 30 अक्तूबर को रामनगर-कालाढूंगी में बाघों के हमले में वनकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए थे।

02 नवंबर को कालाढूंगी में आंगन में खेल रही बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। इसी दिन आमपोखरा रेंज के हाथी डगर में बाघ के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।

9 नवंबर को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के हाथी डगर में बाघ ने एक महिला की जान ले ली। बाघ ने बाइक सवार सहित दो युवकों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

- 12 नवंबर को कॉर्बेट पार्क में बाघ के हमले में एक श्रमिक की मौत हुई।
- 18 नवंबर को रानीखेत के काकड़ीघाट में वन्यजीव के हमले के शिकार युवक का शव मिला
- 23 नवंबर को कार्बेट पार्क के ढिकाला में बाघ के हमले में श्रमिक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed