{"_id":"ec66ca5f2c112ce233cb7e0156fd4576","slug":"one-of-kumaon-panchayat-conference-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं का वन पंचायत सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं का वन पंचायत सम्मेलन आज
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग के सहयोग से कुमाऊं का वन पंचायत सम्मेलन का आयोजन शाकुंतलम गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल चारागाह विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को चेक भी प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
सम्मेलन में कुमाऊं की 200 वन पंचायतों के करीब 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि इसका उद्देश्य वन पंचायतों के सुदृढ़ीकरण, सशक्तिकरण और विकास पर जोर देना है।
विज्ञापन
इसके अलावा तकनीकी सत्र का आयोजन भी किया गया है। वहीं, सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वन महकमे के उच्चाधिकारी लगे रहे।
एफटीआई में मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर उतरना है, इसके लिए हेलीपेड बनाने और अन्य काम के लिए सरकारी मशीनरी लगी रही।
