फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One inspector, four constables are after 12 accused of cyber fraud...the result is zero

Nainital News: एक दरोगा, चार सिपाही साइबर ठगी के 12 आरोपियों के पीछे...नतीजा सिफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
One inspector, four constables are after 12 accused of cyber fraud...the result is zero
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। यूपी और पंजाब की पुलिस ने उत्तराखंड आकर साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह को न केवल सामने लाया, बल्कि बाजपुर से एक युवक को पंजाब भी लेकर चली गई। जबकि यहां मुकदमा दर्ज होने के बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस साइबर ठगी के आरोपी 12 शातिरों को अब तक पकड़ नहीं पाई है। देश के विभिन्न जगहों से अपने खुलवाए खातों में रकम मंगाने वाले गिरोह के सदस्य बेधड़क घूम रहे हैं।
विज्ञापन


30 मई को नोएडा पुलिस हल्द्वानी आई और बनभूलपुरा के रमेश चंद्र को तलाशा तो यहां यह मामला पता चला। एमएस बेकर्स के कर्मचारी रमेश चंद्र खुद ही थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में वादी बन गया। उसके करंट अकाउंट में ही साइबर ठगी की 1.20 करोड़ की रकम का लेन-देन पाया गया था। रमेश ने गिरोह के 12 लोगों का कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोल दिया था। मामला हाई प्रोफाइल था, ऐसे में बनभूलपुरा थाना में मुकदमा दर्ज तो हो गया लेकिन एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व उप सचिव करन अरोड़ा, उसके भाई प्रियांशु ठाकुर सहित 12 आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। लग्जरी गाड़ियों से घूमने वाले और कभी-कभी निजी सुरक्षा गार्ड रखने वाले इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एक दरोगा और चार सिपाहियों की टीम लगाई गई है। यह टीम कब तक उन्हें पकड़ पाएगी, यह वह ही जाने, लेकिन पंजाब और नोएडा पुलिस अपना काम तेजी से कर रही है। वह मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही बाजपुर से इस गिरोह से जुड़े एक युवक को उठाकर चली भी गई। यहां की पुलिस अब तक विवेचना के नाम पर सुस्त चाल से चल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि रमेश चंद ने जो मुकदमा दर्ज कराया है, उसमें छात्र नेता करन अरोड़ा, उसका भाई प्रियांशु ठाकुर, एमएस बेकर्स का मालिक बनभूलपुरा निवासी साजिद, अनस, हसनान, कैफ, रमीज, सिकंदर हुसैन, यूसुफ, वाजिद, मोनिस और नितिन अटवाल नामजद हैं। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने कहा कि टीम सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है। विवेचना भी तेज है। अभी बैंकों में जाकर खातों की डिटेल व बैंक स्टेटमेंट को एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed