फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One hotel operating without registration sealed, action taken against nine

Nainital News: बिना पंजीकरण संचालित एक होटल सील, नौ के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 03 May 2024 05:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 03 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
One hotel operating without registration sealed, action taken against nine
नैनीताल। जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को होटलों व रेस्टोरेंटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर एक होटल सील करने के साथ ही नौ लोगों पर गंदगी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर चालानी कार्रवाई कर नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने होटल और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मसाले, ब्रेड, विनेगर एक्सपायर मिला। एक रेस्टोरेंट से पनीर के सेंपल भी भरे गए। वहीं कई रेंस्टोरेंटों में गंदगी मिली। जिसके चलते नौ रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ संचालकों को नोटिस देकर चालानी कार्रवाई की गई। इसके बाद टीम होटल फ्लैटीज पहुंची। पड़ताल में प्रशासन की टीम ने होटल का पंजीकरण पर्यटन विभाग में दर्ज नहीं पाया। जिस पर एसडीएम ने तत्काल टीम को होटल सील करने के निर्देश दिए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर के अन्य क्षेत्रों में अभियान आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण में डॉ कासिम खान, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, ईओ द्वितीय पूजा चंद्रा व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed