फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   "One guard pen 'Released

‘वन रक्षक की कलम से’ का विमोचन

Tue, 07 Jul 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर।
अमर उजाला/ब्यूरो/ रामनगर। Updated Tue, 07 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

कार्बेट पार्क के वार्डन सतीश चंद्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति और उनकी पुस्तक ‘वन रक्षक की कलम से’ के विमोचन पर मुख्य वन जीव प्रतिपालक दिग्विजय सिंह खाती ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इससे पूर्व होटल एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


सांवल्दे स्थित आहना रिजार्ट्स में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दीपक रावत ने कहा कि सराय एक्ट को सरल किए जाने को लेकर उन्होंने शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा राइट टू सर्विस के तहत निर्धारित समय में पत्रोच्चार किया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि नैनीताल जिले में अजैविक पदार्थ के निस्तारण की समस्या है, इसके समाधान के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पार्क डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि हर वर्ष ढाई लाख से अधिक पर्यटक कार्बेट पार्क आते हैं। इससे पार्क को करीब नौ करोड़ से अधिक का राजस्व मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जसपुर के विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने गीदड़ों की बढ़ती संख्या को कम करने की वकालत की। इससे पूर्व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान सिंह ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने बताया कि लाइट और ध्वनि प्रदूषण के लिए एसोसिएशन प्रशासन के सहयोग से स्वयं की नियमावली एक माह में तैयार कर लेगी।

एजे अंसारी की ओर से कार्बेट पार्क को निशुल्क सेवाएं दी जाएंगी। सुंदरखाल स्कूल में प्लांटेशन किया जा रहा है, हर माह की दस तारीख को क्लीन कार्बेट ग्रीन कार्बेट अभियान चलाया जाएगा। होटल एसोसिएशन मानव वन्यजीव संघर्ष में मृतक के परिजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण देगी।


इस मौके पर वन्य जीव प्रतिपालक कुंवर विजेंद्र सिंह, पूर्व डायरेक्टर कार्बेट पार्क मोहम्मद एहसान, न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी निखिलेश श्रीवास्तव, कमल त्रिपाठी, संजय छिम्वाल, संजीव शर्मा, अरविंद प्रसाद, अरुण शर्मा, ललित मोहन बिष्ट रिम्पी, भुवन मित्तल, आलोक शर्मा, विक्रम बलवारिया, मनीष डाबर, सुमित लखौटिया, दलीप अकोई, मोहित डंगवाल, हेम भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, एसडीएम एसएस जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed