फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One employee sacked for drinking alcohol in office, four suspended

दफ्तर में शराब पीने के मामले में एक कर्मी बर्खास्त, चार निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
One employee sacked for drinking alcohol in office, four suspended
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। वन निगम कार्यालय में शराब पीने वाले एक आउटसोर्स कर्मी को बर्खास्त कर चार अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। बीते सोमवार को वन निगम कार्यालय में कर्मचारियों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कर्मचारी कार्यालय में ही शराब पार्टी कर रहे थे। मंगलवार को विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले में संज्ञान लेते हुए वीडियो की जांच कराई। साथ ही संबंधित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा। बुधवार को डीएलएम प्रकाश आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्यालय के स्केलर ललित मोहन जोशी, वन उपज रक्षक धनीराम, ड्राइवर ललित मोहन नगरकोटी, चौकीदार भुवन भट्ट को निलंबित कर दिया गया है, जबकि आउटसोर्स पर रखे गए सहायक लेखाकार ललित सिंह ऐरी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी आचरण नियमावली के साथ-साथ नियम-कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed