फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One died.

सड़क पर पलटी ट्राली से ट्रक टकराया, चालक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
One died.
हाईवे पर पलटे ट्रैक्टर को निकालती क्रेन। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। सितारगंज रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक घुस गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू करवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात सितारगंज की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुघर्टना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताते हैं कि रात लगभग 11 बजे गेहूं से भरा एक ट्रक सड़क पर पलटी ट्राली से टकरा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के केबिन के परखचे उड़ गए। सूचना पर पुलभट्टा एसओ विद्यादत्त जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्रक चालक को केबिन से निकलवाया। हादसे में ट्रक चालक दलजीत सिंह (49) की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने किसी तरह यातायात शुरू करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चालक का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
किच्छा। दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक दलजीत सिंह नगर के वार्ड 20 में सुरेंद्र पेट्रोल पंप के सामने रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को जब उनका शव घर पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। पड़ोसियों ने परिजनों को किसी तरह संभाला। वह अपने पीछे तीन पुत्रों का परिवार छोड़ गए।

दलजीत सिंह (फाइल फोटो)।

दलजीत सिंह (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed