फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One arrested with 49 injections of drug in haldwani

नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार: किच्छा का चाचा नाम से मशहूर तस्कर हल्द्वानी में देता है सप्लाई

Tue, 12 Nov 2024 06:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 06:12 PM IST
सार

पुलिस ने नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि किच्छा में चाचा नाम से मशहूर तस्कर उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में इंजेक्शन की सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
One arrested with 49 injections of drug in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 49 इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि किच्छा में चाचा नाम से मशहूर तस्कर उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में इंजेक्शन की सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

बनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जवाहर नगर क्षेत्र में एक युवक पुलिस के रोकने पर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने युवक को पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से एक थैले से नशे के 49 इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शकील अहमद निवासी जवाहर नगर, बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि किच्छा निवासी चाचा नाम से मशहूर व्यक्ति उसे नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करता है। बताया कि वह हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में उसे सप्ताह में दो बार इंजेक्शन देने आता है। वह हल्द्वानी के कई लोगों को नशे के इंजेक्शन बेचता है। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed