फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One arrested for disclosure of murder in Mangalpadav

मंगलपड़ाव में हुई हत्या का खुलासा एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested for disclosure of murder in Mangalpadav
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने मजदूर दीपक की हत्या के आरोप में एफटीआई गेट के पास से रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मजदूर ने धक्का लगने पर उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी कारण उसने ईंट पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल हरेंद्र चौधरी के अनुसार आंबेडकर नगर बरेली रोड निवासी मजदूर दीपक सागर की हत्या के बाद पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी आधार पर पुलिस ने भीमनगर कब्रिस्तान गेट बनभूलपुरा निवासी रिक्शा चालक दीपक उर्फ दीपू को एफटीआई गेट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिक्शा चालक ने बताया कि शनिवार रात वह शराब भट्ठी की तरफ जा रहा था। इसी समय मजदूर को कंधे से धक्का लग गया। गुस्साए मजदूर ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिया था। बदला लेने के लिए उसने चौकी के पास मजदूर दीपक सागर के सिर पर पत्थर से वार किया। गिरने के बाद उस पर कई वार किया। घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed