{"_id":"ad0a0db803bcf0b105184de3af52e181","slug":"once-on-the-street-to-protest-the-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार के विरोध में सड़क पर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार के विरोध में सड़क पर ग्रामीण
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलुवागांजा रोड हरिनगर ग्रामसभा स्थित एसके पुरम आवासीय गेट के पास बार खुलने के विरोध में स्थानीय ग्रामीण एक बार फिर सड़क पर आ गए हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि बार खुलने का पुरजोर विरोध होगा। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
एसके पुरम आवासीय गेट के पास बार खोलने के लिए शासन ने लाइसेंस जारी कर दिया है। बार में एक कांग्रेसी नेता पार्टनर हैं। स्थानीय ग्रामीण बार का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट और ग्राम प्रधान माया तिवारी के नेतृत्व में पिछले दिनों बार के विरोध में आंदोलन चला। डीएम से लेकर सीएम तक ग्रामीण बार लाइसेंस निरस्त करने की गुहार लगा चुके हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि फिर से बार खुलने की तैयारी होने लगी है। ग्रामीणों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बार लाइसेंस के लिए विभागों ने जो रिपोर्ट लगाई है, वह गलत है। डीएम इसकी जांच कराएं।
महेश शर्मा ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर बार खुलने नहीं दिया जाएगा। पूर्व प्रधान पूरन सिंह खनी, हरीश पांडे और दीवान सिंह खनी ने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी कर बार खोला गया तो ग्रामीण विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
धरना एवं प्रदर्शन पर एसडीएम पंकज उपाध्याय मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।