फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the one hand, fasting and on the other hand, people protested barefoot for health facilities in Khairna

एक ओर अनशन तो दूसरी ओर पदयात्रा, खैरना में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों ने नंगे पांव यात्रा कर जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the one hand, fasting and on the other hand, people protested barefoot for health facilities in Khairna
खैरना में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आमरण अनशन में बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर कुछ लोगों ने नैनीताल कुमाऊं आयुक्त कार्यालय तक पैदल नंगे पांव यात्रा शुरू कर दी है। वे बुधवार शाम पैदल ही कैंचीधाम तक पहुंच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यात्रा आगे बढ़ेगी। इस दौरान मनीष तिवारी, शिवराज सिंह बिष्ट, महिपाल सिंह, प्रेमनाथ गोस्वामी, भास्कर गजरौला मौजूद रहे। उधर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे संजय बिष्ट के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी खैरना लाया गया।
विज्ञापन

लेकिन उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने से मना कर दिया। जिस पर उन्हें धरनास्थल पर ही डॉ. निकित कुमार और फार्मासिस्ट मदन मोहन कैड़ा ने ग्लूकोज चढ़ाया। उससे उनकी हालत में थोड़ा सुधार आया है। वहीं अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की मांगों को लेकर बुधवार को बिशन जंतवाल ने भी आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed