{"_id":"69fe4004e933cda3ab0f5059","slug":"on-the-lines-of-doon-give-rs-805-daily-to-the-municipal-employees-haldwani-news-c-337-1-hld1039-132775-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दून की तर्ज पर नगर निगम के कर्मियों को दें रोजाना 805 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दून की तर्ज पर नगर निगम के कर्मियों को दें रोजाना 805 रुपये
Sat, 09 May 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के पार्षदों ने सफाई कर्मियों अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों को नगर निगम देहरादून और नगरपालिका उत्तरकाशी की तर्ज पर 805 रुपये मानदेय रोजाना देने की मांंग की है। उन्होंने शुक्रवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
पार्षदों ने बताया कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कामगारों के मूल्य सूचकांक जारी कर दरों में संशोधन किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। इसी के तहत प्रदेश में दो निकायों ने इसे लागू कर दिया है। उन्होंने मेयर से इसे बोर्ड बैठक के प्रस्ताव में शामिल करने की मांग भी की। नगर निगम में 500 से अधिक आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारी हैं। इन्हें अभी 500 रुपये रोजाना के हिसाब से मानदेय मिल रहा है। मेयर से मिलने वालों में पार्षद रोहित कुमार, हेमंत शर्मा, हेमंत शर्मा, रईस अहमद गुड्डू, सलमान, सलीम सैफी, नदीम सैफी, समीर, पूर्व पार्षद महेश चंद्र, ध्रुव कश्यप, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।