फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On the black market ticket broker arrested

टिकट की कालाबाजारी करते दलाल को दबोचा

Mon, 20 Jun 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)। Updated Mon, 20 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
On the black market ticket broker arrested
रेल ‌ट‌िकट ब्लैकमेलर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की स्पेशल टास्क फोर्स ने हल्दी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की कालाबाजारी कर रहे एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरपीएफ टास्क फोर्स ने दलाल के पास से दो तत्काल टिकट बरामद किए हैं। आरपीएफ ने आरोपी युवक का 143 रेलवे एक्ट के तहत चालान किया है। 
विज्ञापन


रेलवे विजिलेंस सेल और आरपीएफ स्पेशल टास्क फोर्स ने दो माह के भीतर नैनीताल पीआरएस काउंटर और काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट बाबू के बाद अब टिकट की कालाबाजारी करते तीसरे आरोपी को पकड़ा है। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शकील के मुताबिक सोमवार सुबह आरपीएफ स्पेशल फोर्स ने हल्दी रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर उपनिरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। आरपीएफ टीम ने आरोपी युवक अजीत कुमार गुप्ता पुत्र हनुमान प्रकाश गुप्ता निवासी 25 एकड़ कालोनी को लालकुआं से दिल्ली के दो तत्काल टिकट के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में अजीत ने बताया की वह एक कोरियर एजेंसी में काम करता है। आरपीएफ टास्क टीम ने आरोपी युवक का 143 रेलवे एक्ट के अंतर्गत चालान किया है। वहीं, केस की तफ्तीश उपनिरीक्षक रणवीर सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed