फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On Sunday, the Municipal Corporation raided the market area

रविवार को नगर निगम ने बाजार क्षेत्र में मारे ताबड़तोड़ छापे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
On Sunday, the Municipal Corporation raided the market area
हल्द्वानी में नगर निगम द्वारा पॉलीथिन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मंगल पड़ाव क्षेत्र मे?
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार को पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापा मारने से पहले दुकानों में रेकी करवाई। इसके बाद छह दुकानों से करीब तीन क्विंटल पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के डिस्पोजेबल जब्त किए। साथ ही तीन दुकान स्वामियों पर दस दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एक दुकान स्वामी को एक लाख रुपये की आरसी जारी की जाएगी जबकि दो दुकान स्वामियों को प्रपत्र पेश करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अभियान चलाने से पहले नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बाजार क्षेत्र में पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं की रेकी करवाई। इसके बाद 14 दुकानों में एक-एक कर्मचारी को तैनात किया और बाद में नगर आयुक्त उपाध्याय ने निगम और तहसील प्रशासन के साथ छापा मारकर कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने मंगलपड़ाव मंडी सहित बाजार क्षेत्र के 14 प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच में छह दुकानों में पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ा गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि तीन दुकान स्वामियों से 30,000 रुपये वसूला गया। एक दुकान स्वामी का नौकर दुकान में बैठा था। उस दुकान में भी सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। दुकान स्वामी के न होने पर उसके खिलाफ एक लाख रुपये की आरसी जारी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि दो दुकानों में पॉलीथिन बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक पकड़ में आया। दुकान स्वामी ने बताया कि यह प्लास्टिक बायो डिग्रेडीबल है लेकिन दुकान स्वामी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। दुकान स्वामी को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सर्टिफिकेट दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, कर अधीक्षक महेश पाठक, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed