फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On receipt of irregularity suspended three shops

अनियमितता मिलने पर तीन दुकानें निलंबित

Fri, 24 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 24 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सस्ते-गल्ले की सात दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान अनियमितता मिलने पर तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा दो दुकानें बंद मिली और एक में साफ-सफाई के साथ ही रेट लिस्ट और स्टाक का विवरण नहीं लिखा हुआ था। दुकान स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


डीएसओ तेजबल सिंह ने बृहस्पतिवार को सस्ता गल्ला की रेशमबाग स्थित हरीश शाही, बची नगर की दीप जोशी और फतेहपुर की साधन सहकारी समिति की दुकानों पर छापा मारा। हरीश शाही की दुकान में स्टाक रजिस्टर से 70 लीटर केरोसिन अधिक मिला। स्टाक बुक में गेहूं निल दिखाया गया था, जबकि मौके से 15 किलो गेहूं मिला। सेल रजिस्टर और स्टाक रजिस्टर को पूर्ति निरीक्षक से प्रमाणित नहीं कराया गया था।
विज्ञापन


अप्रैल 2015 में उपभोक्ताओं को चीनी का वितरण किया गया था, मगर किसी भी उपभोक्ता के हस्ताक्षर नहीं थे। साथ ही शाही मार्च 2014 और पहले का रिकार्ड प्रस्तुत नहीं कर सके। जोशी की दुकान में जांच करने पर पता चला कि स्टाक और रेट बोर्ड पर कुछ भी दर्ज नहीं किया गया था। अप्रैल के चीनी वितरण पर उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि साधन सहकारी समिति की दुकान में दो क्विंटल चावल अधिक तो डेढ़ क्विंटल गेहूं स्टाक की जांच करने में कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 लीटर केरोसिन यहां भी अधिक मिला। समिति ने भी रेट और स्टाक बोर्ड पर कोई विवरण दर्ज नहीं किया था। तीनों दुकानों में साफ-सफाई नहीं थी और अनाज बिखरा पड़ा था। सिंह ने तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया। वहीं, हिम्मतपुर मल्ला में रमेश शर्मा और जयपुर पाडली में महेश चंद्र की दुकानें सुबह 10.30 से 11.00 बजे तक बंद मिलीं। जयदत्त भट्ट की हरिपुर नायक स्थित दुकान में प्रपत्र तो सही मिले, लेकिन साफ-सफाई और रेट-स्टाक बोर्ड पर विवरण दर्ज नहीं था। उक्त तीनों दुकान स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सिंह ने बताया कि जवाब मिलने के बाद दुकान स्वामियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed