फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   On October three to nine hours will disrupt the movement of trains

तीन अक्तूबर को नौ घंटे बाधित रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
On October three to nine hours will disrupt the movement of trains
- फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के इज्जत नगर मंडल में बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशनों के मध्य स्थित पुल संख्या 1032 पर गार्डर बदलने और पुनर्निर्माण के चलते तीन अक्तूबर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक नौ घंटे यातायात बाधित रहेगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 55343 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी को बमियाना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसी गाड़ी के रेक और इंजन द्वारा 55344 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बमियाना स्टेशन से शॉर्ट आरिजिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन


काठगोदाम से लखनऊ जंक्शन को जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी 15044 बरेली सिटी स्टेशन पर करीब 65 मिनट नियंत्रित की जाएगी। 55348 लालकुआं-बरेली सिटी सवारी गाड़ी बरेली सिटी स्टेशन पर आगमन के बाद इसी गाड़ी के रेक एवं इंजन द्वारा गाड़ी सं 55347 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी लालकुआं के लिए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने अब तक 514 बिना टिकट यात्री पकड़े

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के टिकट की औचक जांच का अभियान चलाया है। सितंबर में अब तक कन्नौज, फतेहगढ़, बरेली सिटी और हल्द्वानी में जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करते हुए 514 लोगों को पकड़ा गया है।


इसमें से 64 लोगों को जुर्माना जमा नहीं करने पर जेल भेज गया। 450 लोगों से किराया एवं जुर्माना के रूप में 1,22,362 वसूला गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर त्योहारी महीना है। इस महीने भी रेल प्रशासन मंडल के सभी रेल खंडों में स्पॉट चेकिंग कर यात्रियों के टिकटों की जांच कराएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed