{"_id":"6a2b121cc330bc456206c8e8","slug":"old-pipeline-in-bhimtal-to-be-replaced-water-problem-to-be-resolved-bhimtal-news-c-418-1-shld1006-7533-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल में बदलेंगी पुरानी पाइपलाइन, हल होगी पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल में बदलेंगी पुरानी पाइपलाइन, हल होगी पानी की समस्या
Fri, 12 Jun 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में लोगों को पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। बीते दिनों लोगों ने जलसंस्थान विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया था। लोगों के विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर भीमताल नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को हल करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और नई बोरिंग के साथ पंप हाउसों का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। मंत्री के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को भीमताल में नए पाइप पहुंच गए हैं। विभाग की ओर से जल्द नए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट और प्रदीप पाठक ने नई बोरिंग के साथ नए पंप हाउसों के लिए बजट जारी करने की मांग की है। जलसंस्थान के जेई हर्षित कुमार ने कहा कि जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन