फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Oh lovely night, oh wonderful night, the arrival is sacred...

Nainital News: ओहो प्यारी रात, ओहो न्यारी रात पुनीत है आगमन....

Mon, 25 Dec 2023 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 25 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Oh lovely night, oh wonderful night, the arrival is sacred...
हल्द्वानी सेंट तेरेसा ​स्थित कैथोलिक चर्च में क्रिसमस के अवसर पर प्रार्थना करते फादर।    अमर उज
हल्द्वानी। क्रिसमस पर्व के लिए शहर के गिरजाघरों में रविवार रात 10:30 बजे से विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। रात 12 बजते ही गिरजाघरों के घंटे बजे और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और केक का वितरण किया। रात एक बजे तक कैथलिक चर्च और मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभा हुई।
विज्ञापन


कैथलिक चर्च में रात 10:30 बजे इसाई समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए। युवाओं ने ओहो प्यारी रात, ओहो न्यारी रात पुनीत है आगमन और क्या दिन खुशी का आया, रहमत का बादल छाया आदि कैरल गाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद महिमा गान के साथ क्रीस्ट जयंती मनाई गई। फादर डेरिक पिंटो ने प्रभु यीशु के आगमन की घोषणा की। फादर ग्रेगरी ने शुभ समाचार सुनाया जबकि फादर करुणाकर ने सभी से प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मध्य रात्रि 12 बजते ही सभी ने खुशी जताई। रात करीब एक बजे तक प्रभु यीशु गान का गुणगान चलता रहा। यहां प्रतीक विल्सन, आस्कर मार्टिन, विशाल सिंह, दीपक जोन, कोलिन, प्रियंका, शिवानी, अर्पणा, अनुज आदि मौजूद रहे। इधर नैनीताल रोड स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस पर नाटक का आयोजन हुआ और कैरल्स गाए गए। रात 12 बजते ही गिरजाघर में प्रार्थना हुई। पास्टर इंचार्ज राजीव मैसी ने प्रार्थना कराई। यहां आशीष मैगरेगर, आमीर, अक्षय, मुस्कान, संजय, अस्विन निर्मल, नेहा मैगरेगर, सचिन भान, इशिका निर्मल, मुस्कान, संजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed