फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officials above head constable have no weekly off: DGP

हेड कांस्टेबल से ऊपर के अधिकारियों को साप्ताहिक अवकाश नहीं : डीजीपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Officials above head constable have no weekly off: DGP
चंपावत में पत्रकार वार्ता करते पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि हेड कांस्टेबल से ऊपर के अधिकारियों को फिलहाल साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा। रविवार शाम पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उप निरीक्षकों की कमी की वजह से फिलहाल ऐसा करना संभव नहीं है। हालांकि इस साल के अंत तक पुलिस कर्मियों को कुछ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। हर पुलिस और पीएसी कर्मी को बैरक पर ही चारपाई, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश में ग्राम प्रहरियों की सुविधा बढ़ाने के साथ उनकी उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीडीपी ने कहा कि सूबे में दो हजार से अधिक कांस्टेबल की भर्ती को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस के समक्ष महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा और नशाखोरी पर शिकंजा कसना प्रमुख चुनौतियां हैं। नशे से उबर चुके युवाओं का संगठन बनाया जाएगा, जो दूसरे लोगों को जागरूक करेंगे। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ में हादसों को रोकने के लिए हिल पेट्रोलिंग यूनिट को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने माना कि प्रदेश में महिला पुलिस अधिकारियों की कमी है। इसके विकल्प के रूप में हर थाने में एक महिला दरोगा और चार महिला पुलिसकर्मी तैनात की जा रहीं हैं। महिला सहायता डेस्क का भी निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन संवाद से संवरेगी जिले की व्यवस्था
चंपावत। डीजीपी के जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने, सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने और पार्किंग सिस्टम को विकसित करने पर जोर दिया। नाइट विजन कैमरे लगाने, मां पूर्णागिरि मेले में पानी की सप्लाई पुरानी टंकी से संचालित करने की भी मांग उठी। कुछ लोगों ने नेपाल सीमा पर तैनात कुछ एजेंसियों की ओर से आवाजाही के दौरान अभद्रता करने और वसूली की शिकायत उठाई। डीजीपी अशोक कुमार ने डीएम और एसपी से शीघ्र कस्टम और एसएसबी से वार्ता कर नेपाली नागरिकों के साथ हो रही वसूली को बंद कराने के लिए कहा। डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने डीजीपी को स्मृति चिह्न भेंट किए। डीजीपी के साथ डीआईजी अजय रौतेला भी थे।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्द्धन रावत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, टनकपुर के अध्यक्ष मो. शाहिद, बनबसा के अध्यक्ष परविंदर गांधी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भाजपा नेता हरीश हैसियत, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी, भुवन पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed