{"_id":"65f212409c8411111f0d31a6","slug":"official-said-we-did-not-give-no-objection-for-the-plant-kaladungi-news-c-302-1-kdg1001-100468-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अधिकारी बोले, हमने नहीं दी प्लांट के लिए अनापत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अधिकारी बोले, हमने नहीं दी प्लांट के लिए अनापत्ति
Thu, 14 Mar 2024 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। कोटाबाग के सूरपुर गांव में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट के मानकों की जांच की मांग को लेकर चल रहे धरने के 28वें दिन एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने कालाढूंगी तहसील पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने अनापत्ति देने वाले अधिकारियों से सवाल किया तो अधिकतर विभागों के अफसरों ने स्थानीय स्तर पर अनापत्ति नहीं देने की बात कही। इस बीच ग्रामीणों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र दिखाने पर एडीएम हैरान हो गए। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा उन्होंने ग्रामीण सड़क के बीच से 12 मीटर छोड़कर निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम द्विवेदी ने न्यायालय और मानकों का हवाला देते हुए ग्रामीणों को संतुष्ट करने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच की मांग कर दी। इस दौरान एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार संजय कुमार कोहली, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, दीपेश जलाल, गुड्डू चौहान, रवि दिगारी, अनिल वालिया आदि रहे।
एडीएम नैनीताल, शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न विभाग के अफसरों से पता चला है कि किसी भी विभाग ने जिला स्तर पर प्लांट निर्माण को कोई भी अनानापति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। ग्रामीणों के साथ वार्ता में उठे बिंदुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
एडीएम नैनीताल, शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न विभाग के अफसरों से पता चला है कि किसी भी विभाग ने जिला स्तर पर प्लांट निर्माण को कोई भी अनानापति प्रमाण पत्र नहीं दिया है। ग्रामीणों के साथ वार्ता में उठे बिंदुओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन