{"_id":"56f977d84f1c1bfa02f00637","slug":"offices-held-in-raid-27-men-were-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालयों में पड़े छापे, 27 कर्मी नदारद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालयों में पड़े छापे, 27 कर्मी नदारद मिले
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आयी है। डीएम के निर्देश पर कार्यालयों की स्थिति जांचने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को विभिन्न कार्यालयों में छापे मारे। इसमें एक-दो नहीं बल्कि 27 कर्मचारी नदारद मिले।
होली, सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कई दिन बाद सरकारी कार्यालय खुल रहे थे। कार्यालयों में अफसरों और कर्मियों की स्थिति की जांचने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व मुख्य नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने नगर निगम के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, जलसंस्थान, कालाढूंगी सब स्टेशन में बने दो कार्यालयों की जांच की तो दोनों जगह पर तीन-तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
इसके बाद सूचना विभाग के मीडिया सेंटर की जांच की गई। यहां भी एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने बताया कि 27 गायब कर्मचारी एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। विभागीय अफसरों को भी लगातार उपस्थिति पंजिका चेक करने को कहा गया है। वहीं, एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार से शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे। इस बीच धारा -144 लागू रहेगी।