{"_id":"69fcecd94ffc4b6e90096974","slug":"odd-semester-examinations-will-begin-on-may-23-nainital-news-c-238-1-shld1023-125642-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 23 मई से शुरू होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 23 मई से शुरू होंगी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं
Fri, 08 May 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 08 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ये परीक्षाएं आगामी 23 मई से आयोजित होंगी।
परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्रों के निर्धारण और अन्य प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छात्रों के हित में विश्वविद्यालय ने परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 12 से 16 मई तक आवेदन करने वाले छात्रों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। 16 मई के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट ने कहा परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल और प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।