फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Obstacles in the construction of Kumaon University's Meru campus removed

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय के मेरू परिसर के निर्माण की बाधाएं दूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in the construction of Kumaon University's Meru campus removed
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रस्तावित मेरू परिसर (पटवाडांगर) के निर्माण में आ रही बाधाएं अब समाप्त हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन, पुलिस और विश्वविद्यालय की संयुक्त टीम ने परिसर की भूमि और भवनों से अवैध कब्जे हटाकर विश्वविद्यालय का नियंत्रण बहाल कर दिया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मेरू योजना के तहत विकसित होने वाला यह परिसर उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। लगभग 100 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य रोजगारपरक शिक्षा और उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देना है। इसके शुरू होने से कुमाऊं विश्वविद्यालय का विस्तार होगा और युवाओं को आधुनिक करियर के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय ने परिसर का विधिवत कब्जा ले लिया है। निर्माण एजेंसी को अगले आठ से नौ महीने के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि पटवाडांगर में अत्याधुनिक भवनों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। विगत कुछ समय से उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के साथ तालमेल की कमी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। कुलपति ने इस मामले को शासन और क्षेत्रीय सांसद के समक्ष उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा, निर्माण कार्य समीक्षा समिति के प्रभारी प्रो. महेंद्र राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed