फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Objectionable. photos. former Pradhan viral. social media.

Nainital News: पूर्व प्रधान के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Objectionable. photos. former Pradhan viral. social media.
अल्मोड़ा। जिले के एक गांव निवासी पूर्व महिला ग्राम प्रधान की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पटवारी चौकी गोविंदपुर में दंत चिकित्सक, सरकारी स्कूल की शिक्षिका और टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आने पर आरोपी चिकित्सक भाग गया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्व पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजस्व क्षेत्र गोविंदपुर के एक गांव निवासी निवर्तमान ग्राम प्रधान की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई। तहरीर में महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे बदनाम करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक फोटो वायरल की हैं। मामले की जानकारी जब उनके पति को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ निजी दंत चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचकर उसे पीटा। इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी दंत चिकित्सक मो. सैफ निवासी देवीपुरा जिला रामपुर भाग गया। आरोपी पिछले दो साल से अधिक समय से गोविंदपुर में निजी क्लीनिक संचालित करता है। इस मामले में क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका और टैक्सी चालक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख तहसीलदार ज्योति धपवाल और अल्मोड़ा कोतवाली, द्वाराहाट और सोमेश्वर थाना की फोर्स गोविंदपुर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला से जानकारी ली। देर शाम तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया।
राजस्व उपनिरीक्षक गोविंदपुर राजेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी मो. सैफ, टैक्सी चालक भीम सिंह चिलवाल और शिक्षिका के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 74, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोट-
महिला की तहरीर पर राजस्व क्षेत्र में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दांतों का इलाज करने वाला मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत है या नहीं, इसकी भी जांच कराई जा रही है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। - संजय कुमार, एसडीएम सदर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed