{"_id":"680fe737c4dda2de2e01fcac","slug":"nurse-dies-under-suspicious-circumstances-post-in-charge-suspended-for-not-reporting-the-incident-haldwani-news-c-8-1-bly1004-553944-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, घटना न बताने चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, घटना न बताने चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफ नगर निवासी नर्स की रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल के आवासीय परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव जमीन पर पड़ा था, गले में दुपट्टे का फंदा था। पंखा भी टेढ़ा हो गया था। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। अफसरों को घटना न बताने पर राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
शरीफ नगर निवासी जैनुल की पत्नी राबिया खातून (26) रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में नर्स थी। अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में ही वह अपनी ननद डाॅ. नाजिया के साथ रहती थी। डॉ. नाजिया भी इसी अस्पताल में कार्यरत हैं। रविवार दोपहर वह ड्यूटी चली गईं, जबकि राबिया कमरे में अकेली थी। रात साढ़े आठ बजे डॉ. नाजिया कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजा बंद था। उन्होंने धक्का मारा तो दरवाजा खुल गया। कमरे में राबिया जमीन पर बेसुध पड़ी थी। डॉ. नाजिया ने साथी कर्मचारियों को बुलाया। जांच की तो राबिया की मौत हो चुकी थी। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फर्श पर पड़ा था। गले में दुपट्टे का फंदा लगा था, जबकि छत का पंखा टेढ़ा हो गया था। आत्महत्या है या हत्या, दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। इधर, डॉ. नाजिया का कहना है कि दरवाजे में नीचे की कुंडी लगी थी जो तेज धक्का लगाने पर अपनी जगह से हट गई और दरवाजा खुल गया।
चौकी प्रभारी पर इसलिए हुई कार्रवाई
घटना रविवार की रात आठ से साढ़े आठ बजे की थी। मौके पर चौकी प्रभारी राजपुरा भी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने इस बड़े घटनाक्रम की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को नहीं दी। यह मामला अगले दिन अफसरों के सामने आया। फिर पता चला कि चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने घटनास्थल से साक्ष्य भी नहीं जुटाए।