फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Number of challans increased, yet accidents are not decreasing

Nainital News: चालान की संख्या बढ़ी, फिर भी हादसे नहीं हो रहे कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Number of challans increased, yet accidents are not decreasing
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। राज्य में इस वर्ष अक्तूबर तक 1448 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जबकि 2023 में पूरे साल 1367 ही हुई थीं। इन हादसों के बाद राज्य सरकार भी हरकत में आई। पुलिस एक्टिव हुई और ताबड़तोड़ चालान हुए। कुल चालान से राजकीय कोष तो भरा, लेकिन हादसों की रफ्तार में कमी नहीं आई। नैनीताल जिले में पुलिस ने इस वर्ष अक्तूबर तक 76,363 चालान किए, 58,470 को समन भेजे और 3.74 करोड़ रुपये की वसूली की।
विज्ञापन


पिछले वर्ष अक्टूबर में कुल 7579 चालान हुए थे, जबकि इस वर्ष अक्टूबर में 7880 चालान हुए। यानी पिछले वर्ष की अपेक्षा में कुछ ही सही, लेकिन बढ़ोतरी हुई। हालांकि विभिन्न मामलों में हुई चालानों की संख्या कम है। पिछले वर्ष जहां 482 वाहन सीज किए, वहीं इस वर्ष अक्टूबर में सिर्फ 177 वाहन सीज हुए।
विज्ञापन


वहीं हादसों की सबसे बड़ी वजह ओवरलोड, रफ्तार और नशे को माना जाता है। तीन बड़े हादसों के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई जरूर की, मगर वर्ष के शुरुआती महीनों में ढिलाई बरती गई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों के चालान करने में कुछ कमी रह गई। इसी कारण सड़कों पर इसका असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे बढ़ने के पीछे कुछ कारण यह भी है कि चालान का प्रभाव कम है। वाहन गलत चलाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई में ढिलाई बरती गई। पिछले वर्ष अक्टूबर के मुकाबले इस वर्ष कम चालान कम किए। इसी तरह शराब पीकर वाहन चलाने वालों के भी चालान कम काटे।


ओवरलोड वाहनों और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने वालों के चालान भी कम हुए। इन सब के बीच प्रदेश में अब तक कुल 176 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं, जहां बार-बार हादसे हो रहे हैं। देहरादून में 56, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 40-40 और नैनीताल में इनकी संख्या 17 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed