फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   number of buyers in the shops of coolers, AC and fans has increased As the heat increases in haldwani

Haldwani Weather: चढ़ गया पारा...बढ़ गया कूलर, फ्रिज और पंखों का कारोबार, 36 डिग्री पहुंचा तापमान

Mon, 14 Apr 2025 11:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर में गर्मी बढ़ते ही कूलर, फ्रिज, एसी और पंखों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा लोग एसी की खरीदारी भी करने लगे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
number of buyers in the shops of coolers, AC and fans has increased As the heat increases in haldwani
बढ़ती गर्मी

विस्तार

हल्द्वानी शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचते ही कूलर, फ्रिज, एसी और पंखों की दुकानों में खरीदारों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा लोग एसी की खरीदारी भी करने लगे हैं। इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इन दिनों सबसे ज्यादा कूलर और पंखों की डिमांड है। इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के प्रमुख कारोबारी दिग्विजय रस्तोगी के अनुसार इस बार मार्च से ही गर्मी बढ़ने लग गई थी और अब तापमान ज्यादा होने के कारण खरीदारी के लिए काफी लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन


बताया कि दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के 25 से 30 कूलर और 1000 से लेकर तीन हजार रुपये तक के 45 से 50 पंखे रोजाना बिक रहे हैं। हालांकि एसी की डिमांड अभी ज्यादा नहीं है लेकिन औसतन रोजाना चार से पांच लोग एसी भी खरीद रहे हैं। वहीं फ्रिज भी 10 के करीब बिक रहे हैं। फ्रिज 11 हजार रुपये और एसी 32 हजार रुपये की कीमत से शुरू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed