फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now you can check e-Ravanna through app

Nainital News: अब एप के जरिये कर सकेंगे ई-रवन्ना की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now you can check e-Ravanna through app
हल्द्वानी। किसी खनिज ढुलान में लगे वाहन के पास खनिज निकासी के लिए जरूरी ई-रवन्ना है या नहीं। अगर ई-रवन्ना है तो वह फर्जी तो नहीं है, इसकी जांच के लिए अब सरकारी विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने एक एप की व्यवस्था की है, जिससे आसानी से उसके बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन

नैनीताल जनपद में साढ़े सात हजार डंपर और अन्य वाहन गौला खनन में लगे हैं। कोसी, दाबका, नंधौर में बड़ी संख्या में वाहनों से खनन होता है। इसके अलावा स्टोन क्रशर से भी वाहन जुड़े हैं। इन वाहनों में खनिज ढुलान की जांच का काम वन विभाग, राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग करता है लेकिन मौके पर प्रपत्रों की जांच की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। अब खनन भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने ई-रवन्ना चेक एप को तैयार किया है।
विज्ञापन






अपर निदेशक, राजपाल मेघा ने बताया कि इसके माध्यम से कोई भी सरकारी विभाग मौके पर रवन्ना की सत्यता की जांच कर सकता है। इसके अलावा कोई आम व्यक्ति भी एप में वाहन का नंबर भरने समेत अन्य प्रक्रिया को पूरा कर जापन सकेगा, इसके पास ई-रवन्ना है या नहीं। अगर ई-रवन्ना नहीं है तो वह शिकायत भी दर्ज करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed