फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now would be a year of tigers in Corbett Park calculations

अब हर साल होगी कार्बेट पार्क में बाघों की गणना

Sat, 23 May 2015 01:27 AM IST
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर
जितेंद्र पपनै/अमर उजाला,रामनगर Updated Sat, 23 May 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now would be a year of tigers in Corbett Park calculations

कार्बेट टाइगर रिजर्व अपने बाघों की सुरक्षा एवं आचरणों की देखरेख के साथ इसकी बढ़ती संख्या के लिए अब हर साल कैमरा ट्रेप की मदद से उन पर नजर रखेगा, इसके लिए विभाग ने पार्क के 181 बाघों की कुंडली भी तैयार कर ली है।

विज्ञापन


पार्क निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि देश में हर दो साल बाद बाघों की गणना तो होगी ही होगी। पार्क में बाघों की सुरक्षा की दृष्टि एवं उनके आचरणों की देखरेख के साथ ही इनकी संख्या में किन-किन क्षेत्रों में बढ़ोतरी हो रही है, इन सबको ध्यान में रखकर पार्क में कैमरा ट्रेप लगाकर हर साल गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


पार्क प्रशासन के पास 181 बाघों का फोटो सहित पूरा लेखा जोखा तैयार किया गया है, इसमें पूरे कार्बेट टाइगर रिजर्व का नक्शा बनाकर कहां-कहां बाघों की मौजूदगी है उसे नक्शे में दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 181 बाघों की कैमरा ट्रेप से ली गई तस्वीरें भी हैं, जिसको चेक कर अनुमान लगाया जाएगा कि कौन से क्षेत्र में नया बाघ आ गया है। श्री सिन्हा ने बताया कि कैमरा ट्रेप में 2500 से अधिक बाघों की तस्वीरें ट्रेप हुई थी, जिनके मिलान करने से 181 बाघों की कुंडली तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed