फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now view of Corbett wildlife from watch towers

Nainital News: कार्बेट वाइल्ड लाइफ का नजारा अब वॉच टावरों से

Mon, 28 Apr 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now view of Corbett wildlife from watch towers
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला के वन क्षेत्र में बने पर्यटको के लिए वॉच टॉवर।
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए वॉच टावर की सुविधा फिर शुरू करने जा रहा है। वर्ष 2018 में एक दुर्घटना के बाद सभी पुराने टावर बंद कर दिए गए थे। अब सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के लिए दो नए टावर बनाए जा रहे हैं। मई माह से नए वॉच टावर पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि साल 2018 में पुराने वॉच टावर से एक जिप्सी चालक गिरकर घायल हो गया था, तब से इन्हें बंद कर दिया था। अब कॉर्बेट पार्क के अलग-अलग जोन में स्थित वॉच टावर के लिए गाइड लाइन बनाई गई है। फिलहाल ढिकाला जोन में दो नए टावर बनाए जा रहे हैं। इन वॉच टावरों पर चढ़कर ऊंचाई से वनों और वन्यजीवों को देखने के लिए पर्यटकों को अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना होगा। अभी यह कितना होगा यह तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


सफारी के बाद जा सकेंगे वॉच टावरों में



पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि इन वॉच टावरों पर पर्यटकों को तब भेजा जाएगा जिस वक्त जंगल सफारी नहीं होती। पार्क में सुबह 6 से 10 बजे और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक जंगल सफारी नहीं जाती है। इस बीच खाली वक्त में शुल्क चुकाकर पर्यटक वॉच टावर पर जाकर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




टावर के चारों तरफ सोलर फेंसिंग

निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वॉच टावरों के चारों तरफ सोलर फेंसिंग की जा रही है, जिससे पर्यटकों को वन्यजीवों से किसी भी प्रकार का कोई खतरा न हो। पर्यटक यहां पानी के अलावा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed