फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now toll plaza will be built on Rudrapur road

अब रुद्रपुर रोड पर बनेगा टोल प्लाजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now toll plaza will be built on Rudrapur road
फोर लेन । - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। रामपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग में नगला के पास बरेली रोड पर बाईपास में प्रस्तावित टोल प्लाजा अब बाईपास से रुद्रपुर रोड पर किमी 61 पर बनेगा। वन विभाग से अनुमति मिलने तक वहां पर अस्थायी टोल प्लाजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माणाधीन रामपुर-काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग का टोल प्लाजा नगला बाईपास पर बनाने के लिए चयनित किया था। लेकिन उस जगह पर हाथी कॉरिडोर होने के कारण वन विभाग की ओर से एनएचएआई को भूमि अधिग्रहण की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद एनएचएआई ने नगला बाईपास से रुद्रपुर की ओर किलोमीटर 61 पर टोल प्लाजा बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए एनएचएआई को फिर से वन विभाग से भूमि अधिकरण की प्रक्रिया करनी होगी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में समय लगने के चलते एनएचएआई पहले अस्थायी रूप से टोल प्लाजा बनाएगा। इसके बाद वन विभाग से अनुमति मिलने पर स्थायी टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रोजेक्ट में पहले नगला बाईपास पर लालकुआं की ओर से टोल प्लाजा बनाना था, लेकिन वन विभाग की ओर से भूमि नहीं दी गई। इसके बाद अब नगला बाईपास से रुद्रपुर की ओर किलोमीटर 61 में टोल प्लाजा बनाया जाएगा। - योगेश शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed