फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now there will be synergy between power and organization: Banshidhar

अब सत्ता और संगठन का दिखेगा तालमेल: बंशीधर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now there will be synergy between power and organization: Banshidhar
​हल्द्वानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे बंशीधर भगत का बड़ी माला प?
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत बुधवार को अपने गृह नगर हल्द्वानी पहुंचे तो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह से गद्गद बंशीधर भगत ने कहा कि वह आम कार्यकर्ता की बात सुनेंगे। अब सत्ता और संगठन के बीच अब तालमेल दिखाई देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर 2022 में विधानसभा की 60 से अधिक सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में बंशीधर भगत ने कहा कि एक बार लखनऊ में मंत्री बनने पर उनका लालकुआं से हल्द्वानी तक भव्य स्वागत हुआ था। आज उससे भी ज्यादा कार्यकर्ताओं के प्यार ने गदगद किया है। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ता पहले हैं, प्रदेश अध्यक्ष बाद में। कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना, कार्यकर्ताओं की बात सुनना और उनके कार्यों का तत्काल समाधान करना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तराखंड का कार्यकर्ता खड़ा हो गया तो 60 सीट जीतने से कोई रोक नहीं सकता है। 2022 में त्रिवेंद्र सरकार को दुबारा सत्तारूढ़ करना लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश और जोश से मजबूत करेंगे पार्टी
मैं अपने होश और कार्यकर्ताओं के जोश को मिलाकर पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा करूंगा। उन्होंने कहा कि कहने वाले कहते रहे, लेकिन जितने संसाधन है, उस हिसाब से त्रिवेंद्र सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश की पहचान दिलाई है। कोई कल्पना करेगा कि 50 साल की गंदगी को छह साल में साफ कर दिया गया।
जनसरोकारों से जुड़े नेता है बंशीधर भगत
मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि विधायक बंशीधर भगत जन सरोकारों से जुड़े प्रदेश के वरिष्ठतम और अनुभवी नेता है। पार्टी अब 2022 का चुनाव फिर जीतेगी।
इंद्रदेव ने भी साथ दिया
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के वरिष्ठतम नेता बंशीधर भगत को कमान सौंपकर सबसे अच्छा काम किया है। लगता नहीं था कि आज बारिश रुकेगी लेकिन इंद्रदेव की कृपा से छोई से आने के बाद बरसात रुक गई और कार्यक्रम अच्छे ढंग से संपन्न हो गया।
मैं तो एक तो दिया हूं मेरा कोई मुकाम नहीं...
हल्द्वानी। बंशीधर भगत ने सिद्ध करने की कोशिश की है कि वह जमीनी कार्यकर्ता हैं। स्वागत समारोह के अंत में बंशीधर भगत ने एक शायरी के माध्यम से कहा कि ‘मैं तो एक दिया हूं, मेरा कोई मुकाम नहीं.. जहां भी जला दोगे वहां उजाला कर दूंगा।
चश्मा दोगे तो अधिक बोलना पड़ेगा
नवागत प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मंच पर जब बोलने लगे तो कुछ लोगों का नाम याद नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि चश्मा नहीं पहना है। इसी कारण कम दिखाई दे रहा है। इस बीच मीडिया प्रभारी तरुण बंसल ने अपना चश्मा प्रदेश अध्यक्ष की तरफ बढ़ाया। उन्होंने कहा कि चश्मा पहनूंगा तो और अधिक बोलना पड़ेगा।

एक बार भूतपूर्व नौजवान नेता बोल देते
बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी के प्रदेश महामंत्री सहित काफी लोग जोर-जोर से बुजुर्ग नेता बोल रहे हैं। एक बार भूतपूर्व नौजवान नेता बोल देते तो मजा आ सकता था। इस बात को सुनकर लोग हंस पड़े। इस प्रकार बोलेंगे को आप लोगों को भी कोई बूढ़ा नहीं कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed