फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the street lights will be monitored

अब स्ट्रीट लाइटों की होगी मानीटरिंग

Thu, 20 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 20 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

अब स्ट्रीट लाइट जलाने और बुझाने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने एक ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया है, जिसमें टाइमर लगा है। टाइमर सेट करने के साथ ही लाइट खुद ही जलेंगी और सुबह बुझ जाएंगी। ये प्रयोग देहरादून में शुरू हो गया है और दो माह के भीतर हल्द्वानी में भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


हल्द्वानी शहर में लगभग छह हजार स्ट्रीट लाइटें हैं। एक माह का स्ट्रीट लाइटों का बिल लगभग चार से पांच लाख रुपये आता है। वर्ष में लगभग साठ लाख रुपये का बिल आता है। पहले से बसी आबादी वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट में वायर पड़ा हुआ है और ट्रांसफार्मर के पास ऑन-ऑफ स्विच लगा है।
विज्ञापन


जबकि नई बसी आबादी क्षेत्र में बिजली के पोल से तार खींचा गया है और स्विच भी पोल पर ही लगा है। पावर कारपोरेशन ने अभी 99 प्वाइंट से स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन नगर निगम को दे रखा है। स्विच बंद न करने पर कई जगह दोपहर में भी स्ट्रीट लाइट जलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा का संकट झेल रहे ऊर्जा प्रदेश में बिजली बचत के लिए हल्द्वानी में नया साफ्टवेयर लगाने की तैयारी चल रही है। मीटरिंग के साथ इसमें टाइमर भी लगाया गया है।


इसे स्मार्ट स्ट्रीट लाइट कंट्रोलर का नाम दिया गया है। इसमें स्वचलित कटआउट भी लगे हैं। जो प्रोग्रामिंग के हिसाब से (टाइमिंग सेट करने पर) स्ट्रीट लाइट को ऑफ/ऑन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed