{"_id":"5978ff8d4f1c1ba4608b468a","slug":"now-the-stray-dogs-attacked-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हल्द्वानी में हमलावर हुए आवारा कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हल्द्वानी में हमलावर हुए आवारा कुत्ते
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल में आवारा कुत्तों के हमले से राजस्थान की मासूम के खाई में गिरने की घटना को अभी तीन दिन बीते थे कि हल्द्वानी में आवारा कुत्ते हमलावर हो गए। हल्द्वानी-काठगोदाम में आवारा कुत्तों ने बुधवार को 23 लोगों को शिकार बनाया। तीन साल की मासूम के गाल और गले पर काटने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई।
हल्द्वानी और काठगोदाम में आवारा कुत्तों की डर से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गलियों में आवारा घूम रहे ये कुत्ते दौड़ाकर लोगों को काट रहे हैं। काठगोदाम निवासी हीरा लाल आर्य की तीन वर्षीय बेटी आयुषी बुधवार को घर के बाहर खेल रही थी अचानक आवारा कुत्ता उस पर झपट पड़ा।
आयुषी जब तक कुछ समझ पाती कुत्ते ने उसके गाल और गले पर काट लिया। परिजन उसे तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। इंजेक्शन लगाने के साथ ही प्राथमिक इलाज दिया गया। बुधवार को बेस अस्पताल में 23 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन
जबकि कुत्तों का शिकार हुए पुराने 32 मरीजों को भी इंजेक्शन लगाए गए। बेस अस्पताल के सीएमस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि कुत्ते काटे के जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
ये पहुंचे अस्पताल
सलमान (21) बनभूलपुरा, गौरव (11) अमृतपुर, कर्मेश (51) अमृतपुर, सुमित (27) मल्ला गोरखपुर, श्याम (40) काठगोदाम, चंदन (32) काठगोदाम, दिनेश चंद्र (64) राजपुरा, चंद्र सुयाल (22) राजपुरा, पप्पू (35) गफ्फूर बस्ती, शिवांश (20) पीलीकोठी, सलीम (23) नई बस्ती, जगदीश चंद्र (40) काठगोदाम, अनुज (12) राजपुरा, पूजा (32) लामाचौड़, गोविंदी देवी (75) गोरापड़ाव, अनुष्का (10) तिकोनिया, महक (04) लाइन नंबर 10, प्रकाश (29) गौलापार, गोविंद (14) भगवानपुर, अशोक (60) काठगोदाम, आयुषी (03) काठगोदाम, वीरेंद्र पंवार (26) आंगन विहार, असलम अब्दुल्ला बिल्डिंग।
नगर निगम चलाएगा अभियान
एडीएम प्रशासन/नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 12 लाख 20 हजार रुपये की एनिमल कैचर मशीन आ चुकी है। मशीन सप्लायर के पास पहुंच गई है। संभागीय परिवहन कार्यालय से औपचारिकता पूरी होने के बाद जल्द ही मशीन नगर निगम को मिल जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम की टीम बनाई गई है। टीम मोहल्लों पर नजर रखती है और आवारा कुत्तों का आतंक होने पर उन्हें खदेड़ती भी है। आवारा कुत्तों के बध्याकरण कराने पर विचार किया जा रहा है।