फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now the same will not raise the rent for shops

जुगाड़ नहीं अब समान होगा दुकानों का किराया

Fri, 22 Jul 2016 01:28 AM IST
nishant khani
nishant khani Updated Fri, 22 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की आवंटित दुकानों का किराया सालाना न होकर अब प्रति वर्ग फीट मासिक होगा। नगर निगम प्रशासन ने आवंटित दुकानों की लोकेशन के आधार पर श्रेणियां बनाकर किराया निर्धारित कर दिया है। प्रति वर्ग फीट किराया लागू होने से किरायेदारी में पारदर्शिता हो जाएगी।
विज्ञापन


रसूख के चलते कम किराया देने वालों को भी सामान्य व्यापारियों की तरह किराया देना होगा। नई व्यवस्था में गिनती के दुकानदारों को राहत मिलेगी तो अधिकतर की जेब हल्की हो जाएगी। इससे नगर निगम का दुकानों से मिलने वाला राजस्व भी करीब तीन गुना बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


नगर निगम की शहर में 1176 दुकानें आवंटित हैं। दुकानों से सालाना किराया मात्र 57 लाख रुपये मिलता है। किरायेदारी में पारदर्शिता नहीं होने से एक जैसी लोकेशन और एक ही साइज की दुकानों का अलग-अलग किराया है। नगर निगम बोर्ड ने किरायेदारी में पारदर्शिता लाने एवं राजस्व वृद्धि के लिहाज से दुकानों का किराया प्रति वर्ग फीट प्रति माह निर्धारित कर दिया है। प्रति वर्ग फीट किराया से एक ही लोकेशन में आवंटित दुकानों के किराये में समानता आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने शहर में आवंटित दुकानों को लोकेशन के हिसाब से चार श्रेणियों में बांट दिया है। इनमें प्रथम श्रेणी में भूतल की दुकान का किराया 15 रुपये और प्रथम तल की दुकान का सात रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति माह होगा। द्वितीय श्रेणी की भूतल दुकान किराया 12 रुपये और प्रथम तल का छह रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति माह होगा।

तृतीय श्रेणी में भूतल का किराया 10 रुपये और प्रथम तल का किराया पांच रुपए प्रति वर्ग फीट प्रति माह होगा। चतुर्थ श्रेणी में भूतल किराया छह रुपये और प्रथम तल का किराया तीन रुपये प्रति वर्ग फीट प्रति माह हो जाएगा। 

दुकानों की श्रेणी 

प्रथम श्रेणी: पटेल चौक, सदर बाजार, साहूकारा लाइन, मीरा मार्ग, चौक बाजार, मंगल पड़ाव, रिफ्यूजी मार्केट, कारखाना बाजार, ईदगाह रोड। 


द्वितीय श्रेणी: रेलवे बाजार, भैरव चौक, शंकर चौक, तिकोनिया, कालाढूंगी चौराहा, घास मंडी।

तृतीय श्रेणी: मुखानी चौराहा तक, जजी कोर्ट, काठगोदाम तल्ला चौराहा, रामपुर रोड।

चतुर्थ श्रेणी: चोरगलिया रोड, भैंसा मार्केट, चांदमारी, जगदंबा नगर, काठगोदाम, राजेंद्र नगर, रानीबाग, एरोड्रम रोड। 

वर्तमान में किराए में कई असमानता

आवंटित दुकानों के किराए में काफी असमानता है। मसलन प्रथम श्रेणी की पटेल चौक की किसी दुकान का किराया 20439 रुपये है तो किसी का किराया 2025 रुपये सालाना है। जिन दुकानों का किराया कम है किसी न किसी नेता और राजनीतिक दल से जुड़ा है। प्रति वर्ग फीट से किराया लागू होने से पटेल चौक में आवंटित एक साइज की दुकानों का किराया एक समान हो जाएगा।

मसलन 100 वर्ग फीट की दुकान का वर्तमान में अधिकतम किराया 20439 रुपये और न्यूनतम 2025 रुपये है तो 15 रुपये प्रति वर्ग फीट मासिक के हिसाब से अधिकतम और न्यूनतम का स्लैब खत्म होकर एक समान 18 हजार रुपये सालाना हो जाएगा। जबकि प्रथम तल का किराया 8700 रुपये होगा। इसी तरह हर श्रेणी की दुकानों में किराया लागू होगा। सामान्य तौर पर मार्केट में निजी दुकानों का किराया निगम के निर्धारित किराए से काफी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed