{"_id":"63336309f087274e10080332","slug":"now-the-contract-for-dsa-parking-will-last-till-the-year-2023-nainital-news-hld477182617","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डीएसए पार्किंग का ठेका साल 2023 तक रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को नगर पालिका सभागार में धरने पर बैठे सभासद और आमरण अनशन में बैठा सभासद
- फोटो : NAINITAL
Link Copied
नैनीताल। पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्तावों पर सहमति बनने से सोमवार रातभर चला सभासदों का धरना मंगलवार को खत्म हो गया। अब डीएसए पार्किंग का ठेका साल 2023 तक रहेगा। पालिकाध्यक्ष ने सभी प्रस्तावों को पारित करने की बात कही।
विज्ञापन
मंगलवार को पालिका बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। सभासदों ने डीएसए मैदान की पार्किंग का ठेका 2024 तक करने पर सवाल किए। सभासदों ने कहा कि उनका कार्यकाल 2023 में समाप्त हो रहा है और पालिका ने पार्किंग का ठेका मार्च 2024 तक कर दिया। सभासदों ने ठेका होने से पहले दुर्गा पूजा के लिए दुकानें बनाने आदि मुद्दों पर जवाब मांगा।
विज्ञापन
24 घंटे धरना-प्रदर्शन के बाद सभासदों को प्रस्तावों का जवाब न मिलने पर मंगलवार शाम आवागढ़ के सभासद राजू टांक ने आमरण अनशन का एलान कर दिया। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पालिका ईओ अशोक कुमार वर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, लेखाधिकारी दीपक ने रायशुमारी की। फिर पालिका सभासदों को प्रस्ताव पढ़कर इनके पारित होने की जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने अन्य प्रस्ताव को भी मिनट्स में दर्ज कर लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।