{"_id":"33b8db74f157a5f02af494125880b84c","slug":"now-the-city-will-not-see-a-stray-animal-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में नहीं दिखेंगे आवारा जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में नहीं दिखेंगे आवारा जानवर
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर अब आवारा जानवर नहीं दिखेंगे। नगर निगम ने आवारा जानवरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सोमवार को निगम की टीम ने दो जानवर पकड़े।
विज्ञापन
दोनों ही जानवर पालतू थे और सड़क पर छोड़े थे। टीम ने जानवर स्वामियों को नोटिस जारी कर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।
हल्द्वानी की सड़कों पर अक्सर जानवर मिलते हैं। इनमें आवारा से ज्यादा पालतू होते हैं। जानवर मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों की सड़कों पर घूमते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाएं और जाम लगता है।
विज्ञापन
पालतू जानवरों को सड़क पर छोड़ना अपराध है। लेकिन हल्द्वानी में अधिकांश लोग जानवरों को छोड़ देते हैं। खासकर गौला से रेता एवं बजरी की ढुलाई करने वाले घोड़े एवं खच्चर बीमार पड़ने पर आवारा छोड़ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने सोमवार से जानवरों की धरपकड़ करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीम आवारा जानवरों को गांधीनगर स्थित खोड़ में रखेगी, जबकि पालतू जानवर रिलीज करने पर जानवर स्वामियों से जुर्माना वसूलेगी।
दूसरी बार पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नगर आयुक्त हरबीर सिंह के मुताबिक सोमवार को टीम ने दो पालतू जानवर पकड़े।
इनमें एक जानवर का मालिक शिवनाथ गोस्वामी निवासी वार्ड 14 और दूसरा जानवर का मालिक मोहम्मद जुनैद निवासी मंडी है। दोनों लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।