फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now teachers of degree colleges will have to do duty for 6 and a half hours

डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को अब साढ़े 6 घंटे की ड्यूटी करनी होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now teachers of degree colleges will have to do duty for 6 and a half hours
हल्द्वानी। प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को अब प्रतिदिन कम से कम साढ़े 6 घंटे तथा सप्ताह में 40 घंटे की अनिवार्य ड्यूटी करनी होगी। अभी तक डिग्री कालेजों में तैनात शिक्षकों को रोजाना 5 घंटे की अनिवार्य ड्यूटी करनी होती थी जिसमें अब एक घंटे की वृद्धि कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव (उच्चशिक्षा) आनंद वर्द्धन की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद अब उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत ने प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेज कर यूजीसी के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। निदेशक ने पत्र में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विनियम, 2018 विषयक अधिसूचना 18 जुलाई के अनुसार संशोधन अधिनियम को उत्तराखंड राजय में लागू / अंगीकार किए जाने की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी देते हुए कहा है कि अब डिग्री कॉलेजों के प्राध्यापकों को रोजाना कम से कम पांच घंटे और सप्ताह में 40 घंटे ड्यूटी करनी होगी।
विज्ञापन

इस तरह अब प्राध्यापकों को सप्ताह में 40 घंटे की अनिवार्य के चलते साढ़े 6 घंटे ड्यूटी अनिवार्य रूप से करनी होगी। महाविद्यालयों में इस व्यवस्था लागू करने के लिए प्रमुख सचिव ने उच्चशिक्षा ने कदशा निर्देश जारी किए थे। उच्चशिक्षा निदेशक की ओर से यह पत्र पहली नवंबर को जारी किया गया मगर दो एवं तीन नवंबर को छुट्टी पड़ने के कारण यह व्यवस्था अभी शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed