{"_id":"66259ad37b7cd98f040494e4","slug":"now-summer-special-train-will-run-from-lalkuan-to-bengal-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100600-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अब लालकुआं से बंगाल के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अब लालकुआं से बंगाल के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 03415/03416 लालकुआं-माल्दा टाउन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन किए जाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मालदा टाउन से 24 अप्रैल और लालकुंआ से 25 अप्रैल से 10 फेरों के लिये निम्नवत चलेगी।
03415 माल्दा टाउन-लालकुआं ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 24 अप्रैल से (प्रत्येक बुधवार) को माल्दा टाउन से 17:15 बजे चलेगी। इसके बाद भागलपुर, पटना, बक्सर, वाराणसी और लखनऊ होते हुए लालकुआं में दूसरे दिन शाम 19:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 03416 लालकुंआ-माल्दा टाउन एक्सप्रेस 25 अप्रैल से (प्रत्येक बृहस्पतिवार) को लालकुंआ से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर लखनऊ, वाराणसी, पटना, भागलपुर होते हुए दूसरे दिन माल्दा टाउन रात 23:45 बजे पहुंचेगी। इसमें कुल 21 अनारक्षित कोच लगाएं जाएंगे।