फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now students will be able to study science in UOU campus too

यूओयू कैंपस में भी अब विज्ञान पढ़ सकेंगे विद्यार्थी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now students will be able to study science in UOU campus too
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कैंपस में भी अब विज्ञान के विषय पढ़ाए जाएंगे। यूओयू कैंपस स्थित मॉडल स्टडी सेंटर में विज्ञान लैब स्थापित कर दी गई है। यहां पहली बार विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के प्रवेश होंगे। अब तक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अन्य अध्ययन केंद्रों में प्रवेश लेकर विज्ञान विषयों की पढ़ाई करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

प्रदेश में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठ क्षेत्रीय कार्यालय और करीब 119 अध्ययन केंद्र हैं। इनमें 27 केंद्रों में विज्ञान विषयों की पढ़ाई होती है। हजारों की संख्या में विद्यार्थी यूओयू से विभिन्न विषयों की पढ़ाई करते हैं। बाहर के छात्र भी यहां अध्ययन कर रहे हैं। यूओयू कैंपस में विज्ञान की लैब न होने के कारण यहां विज्ञान वर्ग में प्रवेश नहीं हो पाते थे। विद्यार्थियों को अन्य अध्ययन केंद्रों का रुख करना पड़ता था। अब विश्वविद्यालय कैंपस में विज्ञान वर्ग के यूजी और पीजी में चलने वाले सभी विषयों की लैब तैयार हैं।
विज्ञापन

यूजीसी के नियमों के मुताबिक बिना लैब के विज्ञान वर्ग में प्रवेश नहीं होते हैं, इसलिए विद्यार्थी यूओयू के अन्य अध्ययन केंद्रों में प्रवेश लेकर विज्ञान विषयों की पढ़ाई करते थे। अब यूओयू के मॉडल स्टडी सेंटर में भी लैब स्थापित कर दी गई है। सत्र 2022-23 के लिए विज्ञान वर्ग में प्रवेश होंगे। -प्रो. पीडी पंत, कुलसचिव यूओयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed