फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now robotic machines will clean sewer manholes

Nainital News: सीवर मैनहोल की सफाई अब रोबोटिक मशीन करेगी

Fri, 28 Mar 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now robotic machines will clean sewer manholes
हल्द्वानी। अब जल संस्थान के कर्मियों को सीवर मैनहोल की सफाई के लिए उसके भीतर नहीं घुसना पड़ेगा। वह रोबोटिक मशीन के सहारे ही सफाई करेंगे। जल संस्थान के हल्द्वानी डिवीजन में यह मशीन पहुंच गई है। यह कुमाऊं मंडल में पहली मशीन है। इसके अलावा तीन मशीनें देहरादून मुख्यालय पर भी दी गई हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई आरएस लोशाली ने बताया कि मुख्यालय से मैनहोल की सफाई के लिए बैंडिकूट रोबोटिक मशीन उपलब्ध कराई गई है। कर्मचारियों को इस मशीन को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा। मशीन लेकर यहां पहुंचे जेन रोबोटिक चंडीगढ़ के बिजनेस हेड गौरीशंकर ने बताया कि इस मशीन का निर्माण उनकी कंपनी की केरल शाखा ने किया है।
विज्ञापन

एमएस एक्ट 2013 के तहत सुप्रीम कोर्ट ने सीवर की हाथ से सफाई पर प्रतिबंध लगा दिया है। 2018 में इस मशीन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वर्तमान में देश के 19 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 300 से अधिक मशीनों से काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मशीन मैनहोल की सफाई के साथ ही इसके आसपास के कचरे को भी साफ करेगी। इसके लिए इस पर रोबोटिक आर्म्स लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का दिया जाएगा प्रशिक्षण
जेन रोबोटिक के गौरीशंकर ने बताया कि इस मशीन को चलाने के लिए कर्मचारियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके समक्ष सीवर मैनहोल की सफाई भी कराई जाएगी। बताया कि इस मशीन के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed