फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now every Saturday will be police station day in Kumaon

कुमाऊं में अब हर शनिवार को होगा थाना दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now every Saturday will be police station day in Kumaon
हल्द्वानी। कुमाऊं के हर जिले में पुलिस प्रत्येक शनिवार को दोपहर एक घंटे तक थाना दिवस आयोजित करेगी। फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत पुलिस जनता की समस्याओं का निराकरण करेगी।
विज्ञापन

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय भवन में जनता दरबार लगाया। लोगों ने पारिवारिक विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं और नशे से संबंधित समस्याओं को रखा। डीआईजी ने बताया कि तहसील दिवस की तर्ज पर हर शनिवार को थाना स्तर पर मुख्य चौराहों या अन्य स्थानों पर दोपहर 12 बजे से एक बजे तक थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। चूंकि पारिवारिक समस्या, आपसी झगड़ों का निराकरण नहीं हो पा रहा है इसलिए ऐसे मामलों का पुलिस फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

थाना दिवस में एसएसपी, एसपी, सीओ, थाना प्रभारी और जांच अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। डीआईजी ने कुमाऊं में बढ़ रहे नशे के अपराध पर रोकथाम के लिए ऊधमसिंह नगर और नैनीताल की संयुक्त एडीटीएफ और एसओजी टीम के साथ गोष्ठी कर एक महीने तक नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed